बरेली

Prayagraj : अपहरण कांड में आज माफिया बबलू श्रीवास्तव की अदालत में पेशी, आरोपी ने जताया था जान का खतरा

Connect News 24

Prayagraj: Mafia Bablu Srivastava to appear in court today

बबलू श्रीवास्तव को ले जाती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

व्यापारी पंकज महिंद्रा अपहरण कांड के आरोपी माफिया बबलू श्रीवास्तव की आज प्रयागराज अदालत में पेशी है। उसे कल बरेली पुलिस की कस्टडी में प्रयागराज भेजा गया था। आज प्रयागराज कोर्ट में उसकी पेशी कराई जाएगी।

मामले की सुनवाई पहले 11 अक्तूबर को होनी थी मगर, बरेली पुलिस ने पीएम के कार्यक्रम का हवाला देकर सुरक्षा मुहैया कराने से इन्कार कर दिया था। इस कारण बबलू कोर्ट में पेश नहीं हो सका था। पुलिस ने बबलू को ले जाने के लिए गोपनीय तैयारी की थी। पुलिस उसे सड़क मार्ग से लेकर आज ही प्रयागराज पहुंचेगी। इधर बबलू को लेकर अधिकारी की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। 

बबलू ने जताया था जान का खतरा

माफिया ने जेल अधीक्षक और अपने अधिवक्ता के जरिये कहा था कि बरेली से प्रयागराज का सफर बहुत लंबा है। ऐसे में उसकी जान को खतरा हो सकता है। उसने वीडियो काॅन्फ्रेंसिग के जरिये सुनवाई करने की मांग की थी, लेकिन, वादी पक्ष ने उसे कोर्ट में ही बुलाने की मांग की।

30 साल पहले प्रयाग में हो चुकी है मुठभेड़

तमाम न नुकुर के बाद माफिया डॉन बबलू श्रीवास्तव सोमवार को इलाहाबाद की जिला अदालत में पहली बार पेश किया जाएगा। प्रयागराज की आपराधिक दुनिया से उसका रिश्ता नया नहीं है। आठ साल पुराने सराफा कारोबारी पंकज महिंद्रा के अपहरण मामले में बयान मुल्जिम दर्ज करवाने आए बबलू श्रीवास्तव की तीस साल पहले जार्ज टाउन पुलिस के साथ मुठभेड़ भी हो चुकी है, जिसमें उसका साथी राजू भटनागर मारा गया था, लेकिन वह साथी बृजमोहन के साथ फरार होने में कामयाब हो गया था।

यह वाकया तीन दशक पहले तब का है, जब यह माफिया डॉन बबलू अपने साथी राजू भटनागर और बृजमोहन के साथ बनारस के एक बड़े व्यापारी के अपहरण की योजना बनाकर लखनऊ से निकला था। इसकी भनक लगने पर लखनऊ के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक एसएन सिंह पक्का ने इन तीनों का इलाहाबाद तक पीछा किया था। इसके बाद इन तीनों के साथ जार्ज टाउन थाना क्षेत्र में स्थित राजा बेरांव की कोठी के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। उस मुठभेड़ में बबलू का साथी राजू भटनागर मारा गया, लेकिन बृजभूषण के साथ बबलू श्रीवास्तव भागने में कामयाब हो गया। 

बताया जाता है कि मुठभेड़ स्थल से पुलिस में 315 बार की अमेरिकन पिस्टल समेत भारी मात्रा में कारतूस और हथियार बरामद किए थे। जार्ज टाउन थाने में दर्ज मुकदमे के आधार पर जिला अदालत में मुकदमा चला तो बृजमोहन पेश हुआ और पुलिस केस होने का लाभ पाकर बरी हो गया, लेकिन फरार डॉन बबलू श्रीवास्तव की गैर हाजिरी के कारण पत्रावली अलग कर दी गई। तब से उस मामले की पत्रावली किस स्थिति में है किसी को याद नहीं है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button