Bareilly News: 300 हेक्टेयर में बसेगी ग्रेटर बरेली टू टाउनशिप, जल्द शुरू होगा जमीन का अधिग्रहण

रामगंगा आवासीय योजना के तर्ज पर विकसित होगी टाउनशिप
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में 300 हेक्टेयर जमीन पर बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ग्रेटर बरेली टू नाम से टाउनशिप विकसित करेगा। शासन से मंजूरी मिलने के बाद जमीन की तलाश शुरू हो गई है। जल्द ही जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। रामगंगा नगर और ग्रेटर बरेली के बाद शहर में बीडीए की यह तीसरी बड़ी टाउनशिप होगी। हाल में ही ग्रेटर बरेली योजना में करीब सात सौ प्लॉट का आवंटन किया गया है।
बीडीए के अफसरों ने ग्रेटर बरेली टू के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी है। हाल में ही बीडीए ने अपना दायरा भी बढ़ाया है। अब करीब 299 गांव बीडीए की सीमा में हैं। सदर तहसील के पांच, आंवला के 14 और फरीदपुर क्षेत्र के 16 गांवों को प्राधिकरण में शामिल करने की अनुमति शासन से मिली थी।
बता दें कि बीडीए की ग्रेटर बरेली योजना को सरकार से सराहना मिल थी और बीडीए को उस समय 100 करोड़ रुपये जारी किए गए थे। बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि ग्रेटर बरेली-टू योजना पर काम किया जा रहा है। जल्द ही इसे लांच किया जाएगा।



