बदायूं

Budaun News: ऑडियो वायरल होने के मामले में दरोगा लाइन हाजिर

Connect News 24

बदायूं। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने सीओ उझानी की जांच के बाद ऑडियो क्लिप वायरल होने के मामले में दरोगा तिलकराम को लाइन हाजिर कर दिया है। चार दिन पहले दरोगा और एक प्रधान के बीच णोबाइल फोन पर हुई बातचीत की ऑडियो क्लिप वायरल हुई थी। इसमें दरोगा प्रधान से रिपोर्ट में उनकी मर्जी की धाराएं धाराएं लगाने के लिए कह रहा था।

मूसाझाग थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए थे। एक पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट कर दी थी। पीड़ित पक्ष की ओर से इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई ती। प्रधान दूसरे पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पैरवी कर रहा था। प्रधान ने दरोगा तिलकराम को कॉल की थी। चूंकि दरोगा अक्सर प्रधान के घर पर आता-जाता था। वहीं उसका खाना-पीना होता था।

प्रधान ने दरोगा से कहा कि मुकदमे में धारा 452 लगानी है। इस पर दरोगा ने कहा था कि वह थाने आ जाएं या किसी को तहरीर लेकर भेज दें। वह 452-453 सब धाराएं लगवा देगा। बातचीत की ऑडियो क्लिप वायरल होने पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने सीओ उझानी से मामले की जांच कराई। जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर एसएसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button