Schools

SSC कॉन्सटेबल परीक्षा की आंसर-की जारी, इस तारीख के पहले कर दें आपत्ति, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Connect News 24

SSC Constable Answer Key 2023 Released: कर्मचारी चयन आयोग ने कॉन्सटेबल पद की रिस्पांस शीट और टेंटेटिव आंसर-की रिलीज कर दी है. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने ये एग्जाम दिया हो, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही वे चाहें तो इस पर तय तारीख के अंदर आपत्ति भी कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – ssc.nic.in. इसके अलावा नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से भी आंसर-की डाउनलोड की जा सकती है और उस पर आपत्ति भी की जा सकती है.

क्या है लास्ट डेट

बता दें कि एसएससी कॉन्सटेबल पद की परीक्षा का आयोजन 14 नवंबर से 3 दिसंबर के बीच देश के विभिन्न केंद्रों में किया गया था. अब कैंडिडेट्स की रिस्पांस शीट और साथ में संभावित आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई हैं.

वे कैंडिडेट्स जो इन पर ऑब्जेक्शन करना चाहते हों, वे 9 दिसंबर के पहले ऐसा कर सकते हैं. ऑब्जेक्शन करने की लास्ट डेट 9 दिसंबर 2023 है.

देना होगा इतना शुल्क

ऑब्जेक्शन करने के लिए उम्मीदवारों को प्रति सवाल 100 रुपये का शुल्क देना होगा. ये भी जान लें कि 9 दिसंबर को शाम 6 बजे के बाद आया कोई भी ऑब्जेक्शन स्वीकार नहीं किया जाएगा. इस बारे में आगे की जानकारी या लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए एसएससी की वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की

  • आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी ssc.nic.in पर.
  • यहां होमपेज पर SSC Constable 2023 Answer Key नाम का लिंक दिया होगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा जिस पर आपको अपने डिटेल डालने होंगे. डिटेल डालें और सबमिट कर दें.
  • इतना करते ही आंसर-की कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगी.
  • यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल सकते हैं.
  • अगर आपत्ति करना चाहते हों तो वो भी तय प्रारूप में कर दें.
  • इसकी हार्डकॉपी निकालकर रख लें, ये आगे काम आएगी.

ये रहा डायरेक्ट लिंक.

यह भी पढ़ें: दसवीं से लेकर ग्रेजुएशन पास तक कर सकते हैं इन नौकरियों के लिए अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button