बरेली

Bareilly: जिला अस्पताल में मरीजों की कतार, बंद काउंटर खोलने के निर्देश, राज्यमंत्री बोले- बढ़ाए जाएं कर्मचारी

Connect News 24

Minister Dr Arun Kumar inspected the dengue ward of the district hospital in Bareilly

राज्यमंत्री ने डेंगू मरीजों का जाना हाल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के जिला अस्पताल में बढ़ रहे मरीजों का दर्द जानने और उससे निजात दिलाने के लिए शुक्रवार को वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार ने निरीक्षण किया। ओपीडी से लेकर वार्ड तक भर्ती मरीजों का हाल जाना। पर्चा काउंटर पर लगी कतार देख एडीएसआइसी डॉ अलका शर्मा को बंद काउंटर को खोलने के निर्देश दिए। पैथोलॉजी में भी काफी लोग जांच के लिए सैंपल देने पहुंचे थे। उन्होंने यहां भी लैब टेक्नीशियन की तैनाती करने के निर्देश दिए। 

शुक्रवार सुबह मंत्री सबसे पहले पर्चा काउंटर पर पहुंचे। वहां पर मरीजों की लंबी कतार देखने के बाद उन्होंने सीएमएस को एक काउंटर और खोलने के निर्देश दिए। उसके बाद मंत्री ने ओपीडी का निरीक्षण किया, लाइन में लगे मरीज और ओपीडी में बैठे डॉक्टर से स्थिति जानी। फिर वह पैथोलाजी में पहुंचे, जहां मरीजों की लंबी लाइन लगी थी। मंत्री ने पैथोलॉजी कर्मचारियों को मरीजों की जांच में तेजी और जरूरत पड़ने पर सीएमएस से एक और स्टाफ बढ़ाने के निर्देश दिए। 

ये भी पढ़ें- UP: छात्रा को ट्रेन के आगे फेंकने वाले शोहदे की करतूतें, सोशल मीडिया पर दिखाता था टशन, कई लड़कियों संग वीडियो

डेंगू मरीजों का जाना हाल 

मंत्री ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों के बारे में इमरजेंसी इंचार्ज से पूछताछ की। उन्होंने जनरल मेल वार्ड और फीमेल वार्ड में पहुंचकर मरीजों को केले वितरित किए। फिर डेंगू मरीजों के वार्ड में पहुंचकर उनका भी हाल जाना और बेहतर इलाज का आश्वासन दिया। मरीज ने भी जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष जाहिर किया। 

डॉ अरुण कुमार ने बताया कि उन्होंने अस्पताल के हर वार्ड, काउंटर का निरीक्षण किया है, जो खामियां मिली थी उनमें सुधार के निर्देश दिए हैं। जहां स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या कम होने से लोग परेशान हो रहे थे, वहां पर कर्मचारी बढ़ाने के लिए कहा गया है। किसी मरीज को किसी तरीके की दिक्कत ना हो इसके लिए निर्देशित कर दिया गया है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button