Budaun News: छात्रा की आपत्तिजनक फोटो और चैट वायरल की, तीन पर रिपोर्ट
कुंवरगांव (बदायूं)। कक्षा 11 की एक छात्रा के आपत्तिजनक फोटो और चैट वायरल करने का मामला सामने आया है। फोटो और चैट वायरल न करने के बदले आरोपियों ने छात्रा से संबंध बनाने और 50 हजार रुपये देने की मांग की थी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
छात्रा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। पिता का कहना है कि कुछ माह पहले छात्रा की सोशल मीडिया पर आरोपियों से बात हुई थी। इन लोगों ने उसे बरगलाकर अश्लील चैटिंग भी की और उसके स्क्रीन शॉट ले लिए। बाद में किसी तरह छात्रा के आपत्तिजनक फोटो भी ले लिए। इसके बाद वे छात्रा को चैट और फोटो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने और 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। कुछ दिनों से छात्रा इस बात को लेकर परेशान थी।
परिवार वालों ने उसे भरोसे में लेकर परेशान रहने की वजह जानी तो छात्रा ने पूरी बात बताई। पिता ने एक आरोपी से बात भी की लेकिन तब तक उन लोगों ने छात्रा के फोटो और चैट वायरल कर दी। पुलिस ने बताया कि छात्रा के पिता ने इस मामले में ग्राम मोंगर निवासी पुष्पेंद्र, कस्बा गुलड़िया निवासी अंकित और सिद्धार्थनगर जिले के थाना इटवा के ग्राम तकिया पोस्ट निवासी विशाल श्रीवास्तव उर्फ शैलेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।