रामपुर

Rampur News: जन चौपाल में गैरहाजिर अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट भेजने के निर्देश

Connect News 24

रामपुर। बिलासपुर विकास खंड के तत्वावधान में शुक्रवार को ग्राम लालपुर में आयोजित जन चौपाल में ब्लाॅक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने गैरहाजिर रहे पुलिस, बिजली, तहसील, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजने के निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिए। शुक्रवार की दोपहर ग्राम पंचायत लालपुर स्थित मिनी सचिवालय में जन चौपाल का आयोजन ब्लाॅक प्रमुख की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार ने शासन द्वारा चलाई जा रहीं तमाम लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दीं। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरपाल सिंह ने बरसात के दिनों में पशुओं को होने वाली संक्रामक बीमारियों से बचाव के तौर तरीके बताए। ग्राम पंचायत अधिकारी अमरीश कुमार यादव व कुलदीप भटनागर ने भी पंचायत विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया।

ग्रामीणों ने कहा कि जल निगम द्वारा गांव में एक टंकी का निर्माण किया जा रहा है, जिसके चलते उन्होंने गांव के रास्ते पाइप लाइन डालने के लिए खोद दिए हैं। जिसके कारण बरसात के दिनों में लोगों का निकलना रास्तों से मुश्किल हो रहा है। ब्लाॅक प्रमुख ने ग्राम प्रधान को जल निगम के खिलाफ प्रार्थना पत्र खंड विकास अधिकारी को देने के लिए कहा। गांव निवासी महिला सपना ने कहा कि एक युवक ने उसके घर चोरी की जब शिकायत लेकर चौकी गई तो पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। ब्लॉक प्रमुख ने सीओ से बात कर समाधान कराने का आश्वासन दिया। ग्राम प्रधान सामुएल मसीह ने सभी का आभार जताया। जन चौपाल में प्रेम मसीह, रीटा मसीह, लाल सिंह, जोसेफ, विशाल आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button