बदायूं
‘आईपीएस’ बहू निकली बीएससी पास: वर्दी में युवती के फोटो वायरल, खुद को बताती है अधिकारी… ऐसे सामने आई सच्चाई

वर्दी में युवती के फोटो वायरल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक बीएससी की छात्रा के पुलिस की वर्दी में कई फोटो वायरल हुए हैं। छात्रा मूलरूप से लखनऊ की रहने वाली है। उसने अलापुर थाना क्षेत्र के दारानगर निवासी युवक से प्रेम विवाह किया है। बताया जा रहा है कि छात्रा पुलिस की वर्दी पहनकर गांव आई थी। तब उसका फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत भी हुआ था। इसकी सूचना पर पुलिस ने छात्रा और उसके पति को थाने में बुलाकर पूछताछ है।