UP: लखनऊ-चंड़ीगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच में आवारा कुत्ते ने किया सफर, यात्री ने डीआरएम से की शिकायत

एसी कोच में घूमता आवारा कुत्ता
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिछले सप्ताह एसी कोच में किशोरी से छेड़खानी की वजह से सुर्खियों में रही 12241 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस अब आवारा कुत्ते को लेकर चर्चा में है। ट्रेन के एसी कोच में आवारा कुत्ते ने सफर किया। एसी तृतीय कोच में यात्रा कर रहे अभि सिंह ने कोच में आवारा कुत्ते की फोटो के साथ डीआरएम से शिकायत की है।
यात्री ने एक्स (ट्विटर) के जरिये की गई शिकायत में कहा है कि इस दिवाली ट्रेन में आवारा कुत्ते भी यात्रा कर रहे हैं। यात्री ने फोटो भी साझा किया है, जिसमें कोच में सीट के पास आवारा कुत्ता खड़ा दिखाई दे रहा है। शिकायत मिलने के बाद डीआरएम आरके सिंह ने मामले की जांच और कार्रवाई का आदेश दिया है।



