Schools

Jharkhand Board 8वीं कक्षा के नतीजे जारी, 94.94 स्टूडेंट्स ने पास की परीक्षा

Connect News 24

JAC Jharkhand Board 8th Result 2023 Out: जेएसी यानी झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने झारखंड बोर्ड 8वीं क्लास के नतीजे जारी कर दिए हैं. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल की झारखंड बोर्ड की 8वीं की परीक्षा दी हो, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए इन दोनों में से किसी भी एक वेबसाइट का इस्तेमाल किया जा सकता है – jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in. इन दोनों वेबसाइट्स से बताए गए स्टेप्स फॉलो करके रिजल्ट डाउनलोड किया जा सकता है. इसके साथ ही नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है.

कब हुआ था एग्जाम

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 5 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स के लिए जेएसी 8वीं के नतीजे जारी किए हैं. परीक्षा का आयोजन 13 अप्रैल से किया गया था. पेपर दो शिफ्ट में आयोजित हुए थे. पहली शिफ्ट थी सुबह 9.45 से दोपहर 1 बजे तक की और दूसरी शिफ्ट का पेपर दोपहर में 2 बजे से शाम 5.15 बजे के बीच आयोजित हुआ था.

इन आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी jacresults.com पर.
  • यहां होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा हो – Results of Class VIII Examination – 2023.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर अपने लॉगिन डिटेल्स डालें जैसे यूजर नेम और पासवर्ड और एंटर कर दें.
  • इतना करते ही आपके नतीजे कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे.
  • यहां से इन्हें चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल लें. ये आगे आपके काम आएंगे

कैसे रहे इस बार के नतीजे

जेएसी 8वीं क्लास में इस बार कुल 94.94 स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की है. इस साल आठवीं में 515688 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था इनमें से 26298 स्टूडेंट्स परीक्षा पास नहीं कर पाए. रिजल्ट देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड दसवीं के कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे घोषित 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button