बरेली

अपहृत बालक ढाई साल बाद हुआ बरामद: बरेली में बॉर्न बेबी फोल्ड से महिला ने किया था अपहरण, साथी समेत गिरफ्तार

Connect News 24

विस्तार

बरेली में करीब ढाई साल पहले बॉर्न बेबी फोल्ड से अगवा किए गए बालक आरुष को एएचटीयू व सर्विलांस टीम ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने बालक का अपहरण करने वाली महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, जबकि बच्चे को आर्य समाज अनाथालय भेजा गया है।

पुलिस के मुताबिक 26 मार्च 2021 को सिविल लाइन स्थित बॉर्न बेबी फोल्ड से आरुष का अपहरण कर लिया गया था। इस मामले में बॉर्न बेबी फोल्ड की प्रियरोज एडमंड ने थाना कोतवाली में आरोपी महिला अनुचंद्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। अनुचंद्रा किला क्षेत्र के खन्नू मोहल्ला की निवासी है। वह बॉर्न बेबी फोल्ड में बच्चों की देखभाल का काम करती थी। 

दर्दनाक: बच्ची की रोने की आवाज से टूटी नींद, सड़क पर लाशें देखकर कांप उठी रूह, चश्मदीद बोला- पहली बार देखा…

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button