बरेली

किशोरी से दरिंदगी: अगवा कर दो युवकों ने किया दुष्कर्म, हिमाचल के व्यक्ति को 60 हजार रुपये में बेचा

Connect News 24

two men sexually assaulted minor girl after abducted and sold her in Himachal Pradesh

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी का अपहरण करने के बाद आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 60 हजार रुपये में उसे हिमाचल प्रदेश के रहने वाले व्यक्ति के हाथों बेच दिया। खरीदार ने किशोरी से हैवानियत की हदें पार कर दीं। 

उसने डेढ़ महीने तक किशोरी को कमरे में बंद रखा। उसके साथ दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर थाना फरीदपुर पुलिस बीते दिनों उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाकर लाई। आरोप है कि एक दरोगा ने दबाव बनाकर कोर्ट में आरोपियों के पक्ष में बयान दिलवा दिए। अब किशोरी ने एसएसपी से शिकायत की है।

ये भी पढ़ें- पति की करतूत: पत्नी-साली के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डाले; फोन नंबर के साथ लिखा- कॉल करो

पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि 13 मई को गांव के रहने वाले दो युवक बेटी का अपहरण कर ले गए थे। बदायूं में अपने एक रिश्तेदार के घर ले जाकर आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे हिमाचल प्रदेश के एक जिले के रहने वाले दोगुनी उम्र के व्यक्ति के हाथ बेच दिया। पिता ने फरीदपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button