शाहजहाँपुर

जिंदा को मृत बताकर छीना हक: कोटेरदार ने राशनकार्ड करवा दिए निरस्त, एसडीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Connect News 24

Kotedar canceled two ration cards showing card holders as dead in shahjahanpur

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

शाहजहांपुर के भावलखेड़ा विकासखंड की ग्राम पंचायत मिश्रीपुर में दो कार्डधारकों को मृत दर्शाकर उनका राशनकार्ड निरस्त कर दिया गया। मामले का संज्ञान लेकर एसडीएम सदर सतीश चंद्रा ने कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मिश्रीपुर निवासी प्रीति पत्नी विजय ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उनका राशन कार्ड संख्या 215240977924 है। आरोप लगाया कि मिश्रीपुर की उचित दर विक्रेता अनुराधा ने उन्हें मृत दर्शाकर राशनकार्ड निरस्त करा दिया, जबकि वह जीवित हैं। इसी प्रकार एक अन्य मामले में भी वंदना गुप्ता पत्नी संजीव गुप्ता को भी कोटेदार ने मृत दर्शाकर राशनकार्ड निरस्त करा दिया। दोनों लाभार्थी अब खाद्यान्न पाने से वंचित हैं।

ये भी पढ़ें- एक ‘मां’ ऐसी भी: लावारिस बच्चे की खातिर अपनों से भिड़ी, उसे पाने के लिए तोड़ा कानून; अब जेल में पहुंची

कोटेदार की रिपोर्ट पर खाद्य विभाग के अधिकारियों की ओर से भी बिना कोई जांच किए बगैर दोनों कार्डधारकों को मृत मान लिया गया और राशनकार्ड निरस्त कर दिए गए। जिन लोगों को सूची में मृत दिखाया गया उनके मृत्यु प्रमाण पत्र तक नहीं लिए गए। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button