बरेली

कृष्णपाल की हुईं शबाना: हिंदू धर्म अपना कर नाम रखा पूजा, बरेली के आश्रम में प्रेमी से रचाया विवाह

Connect News 24

Muslim girl converted to religion and had love marriage with her boyfriend in Bareilly

शबाना और कृष्णपाल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव अहमदाबाद निवासी युवती ने आठ साल पुराने प्यार की खातिर धर्म की दीवार तोड़कर शादी कर ली। युवती शबाना ने हिंदू धर्म अपनाकर अपना नाम पूजा यादव रख लिया। इसके बाद बुधवार को अपने प्रेमी कृष्णपाल संग सात फेरे लिए।

अहमदाबाद हाफिजगंज का प्रमुख गांव है। यहां से जिले को विधायक, मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधि मिले हैं। गांव में हिंदू व मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग रहते हैं। यहीं के निवासी कृष्णपाल ने मढ़ीनाथ के आश्रम में गांव की शबाना से शादी कर ली। शबाना ने हिंदू धर्म अपना लिया। 

ये भी पढ़ें- Shahjahanpur: सरेराह मनचलों ने छात्रा का दुपट्टा खींचा, दो समुदायों के बीच हुई मारपीट; घटनास्थल पर पुलिस तैनात

शबाना और कृष्णपाल की प्रेम कहानी दिलचस्प है। शबाना ने बताया कि आठ साल पहले उसकी दोस्ती कृष्णपाल से हुई थी। बातचीत का सिलसिला बढ़ा तो यह दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खा लीं। लेकिन इनकी मोहब्बत में मजहब की दीवार आड़े आ गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button