Schools

KVS नॉन-टीचिंग परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी, सेलेक्टेड कैंडिडेट अब देंगे स्किल टेस्ट

Connect News 24

KVS Non-Teaching Result 2023 Released: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने कुछ समय पहले बंपर पद पर भर्ती निकाली थी. इनमें टीचिंग और नॉन-टीचिंग पद शामिल हैं. इस बारे में ताजा अपडेट ये है कि नॉन-टीचिंग पद के लिए हुई परीक्षा 2023 के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. वे कैंडिडेट्स जो केवीएस के नॉन-टीचिंग पद जैसे स्टेनोग्राफर, जेएसए, फाइनेंस ऑफिसर आदि के लिए हुई परीक्षा का हिस्सा बने हों, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – kvsangathan.nic.in.

अब है स्किल टेस्ट की बारी

चुने हुए कैंडिडेट्स को अब स्किल टेस्ट देना होगा. केवीएस के नॉन-टीचिंग पद के लिए स्किल टेस्ट का आयोजन 13 मई 2023 के दिन किया जाएगा. नोटिस में दी जानकारी के मुताबिक सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई स्किल टेस्ट का आयोजन फाइनेंस ऑफिसर, स्टेनोग्राफर ग्रेड II और जूनियर सेक्रेटियाट पद के लिए करेगा.

कट-ऑफ मार्क्स के आधार पर चुने जाएंगे कैंडिडेट

नोटिस में आगे कहा गया है कि स्किल टेस्ट के लिए कट-ऑफ मार्क्स तय किए गए हैं. इन मार्क्स के आधार पर जिन कैंडिडेट्स का सेलेक्शन होगा केवल उन्हें ही स्किल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा. रिक्रूटिंग एजेंसी ने ये लिखित परीक्षा फरवरी-मार्च 2023 के महीने में आयोजित की थी.

कब रिलीज होगा एडमिट कार्ड

स्किल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे. कैंडिडेट्स यहां से उन्हें डाउनलोड कर सकते हैं. कैंडिडेट्स से अनुरोध है कि वे ताजा अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें.

ऐसे देखें रिजल्ट

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी kvsangathan.nic.in पर.
  • वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट का लिंक दिया होगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा जहां नतीजे चेक किए जा सकते हैं.
  • यहां से रिजल्ट चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: यहां 8 हजार से ज्यादा पद पर निकली भर्ती 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button