पीलीभीत

Lakhimpur Kheri News: वेतन नहीं मिलने पर मेडिकल कॉलेज के स्वास्थ्य कर्मी गरजे

Connect News 24

पीलीभीत। तीन माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में मेडिकल कॉलेज के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कर्मचारी संयुक्त समिति के बैनर तले बुधवार को दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर आवाज को बुलंद की। इसके बाद दो अगस्त को भी कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।

मेडिकल कॉलेज बनने के बाद जिला पुरुष एवं महिला चिकित्सालय में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिल सका है। वेतन की मांग को लेकर तीन जुलाई को प्रभारी प्राचार्य को ज्ञापन भी दिया गया था। आश्वासन के बाद भी वेतन नहीं मिल सका तो 18 जुलाई से सभी लोग काला फीता बांधकर सांकेतिक विरोध जता रहे हैं।

इसी क्रम में अब कर्मचारियों ने सुबह दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर आंदोलन को गति देना शुरू कर दिया है। सोमवार को दोनों अस्पतालों के कर्मचारियों ने दो घंटा कार्य बहिष्कार कर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समिति के मंत्री कमलेश सिंह ने बताया इसके बाद भी यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो दो अगस्त से संपूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं चलती रहेंगी।

बहिष्कार के चलते परेशान दिखे मरीज

स्वास्थ्य कर्मचारी के बहिष्कार के चलते अस्पताल आने वाले मरीजों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। लोगों को सुबह दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। दस बजे के बाद ही काम शुरू हो सका।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button