पीलीभीत

Lakhimpur Kheri News: रेलवे क्राॅसिंग, हाईवे पर लगया जाम

Connect News 24

पीलीभीत। देवहा नदी में डूबे मोहल्ला सरफराज खां के गौरव का शव न मिलने पर गुस्साए परिजनों ने बुधवार सुबह ईदगाह रेलवे क्राॅसिंग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने यहां से खदेड़ा तो वे बरेली हाईवे पर जाकर लेट गए। वहां काफी देर तक हंगामा होता रहा और जाम लग गया। सुनगढ़ी पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर परिजनों को हाईवे से उठाया। इस बीच दोपहर दो बजे एसएसबी के जवानों को देवहा नदी से गौरव का शव मिल गया।

मंगलवार देर शाम दीनदयाल के पुत्र गौरव शहर के ही ईदगाह रेलवे क्राॅसिंग के पास स्थित देवहा नदी पर गया था। नहाने के लिए जैसे ही वह नदी में उतरा पानी अधिक होने के कारण वह डूबने लगा। वहां मौजूद बागगुलशेर खां मोहल्ले के शिवशंकर ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, मगर बहाव अधिक होने के कारण गौरव बहकर आगे आगे निकल गया।

खबर लगते ही परिजनों के अलावा असम रोड चौकी इंचार्ज, कोतवाली व सुनगढ़ी थाने की पुलिस भी पहुंच गई। देर शाम तक गौरव को ढूंढने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बुधवार सुबह गुस्साए परिजनों ने ईदगाह रेलवे क्राॅसिंग पर जाम लगा दिया। उनका आरोप था कि पुलिस लापरवाही बरत रही है। सूचना के बाद भी गोताखोरों को नहीं बुलाया गया।

करीब दो घंटे रेलवे क्राॅसिंग पर जाम लगाए रखा। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें वहां से हटाया। इसके बाद परिजन बरेली नेशनल हाईवे पर जाकर लेट गए। इससे वहां भी जाम लग गया। वहां पहुंची पुलिस की महिलाओं से जमकर नोकझोंक हुई। परिजनों का कहना था कि पुलिस अगर गोताखोरों का इंतजाम करती तो सुबह तक गौरव का शव मिल जाता है। करीब 20 मिनट बाद जैसे-तैसे पुलिस ने परिजन को शांत कराकर वहां से हटाया।

सीओ के पहुंचने के बाद आईं महिला पुलिसकर्मी

प्रदर्शन करने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक थी। बावजूद इसके उन्हें हटाने के लिए महिला पुलिसकर्मियों को नहीं बुलाया गया। जैसे ही सीओ सिटी अंशु जैन वहां पहुंची। उसके आधा घंटे के बाद वहां महिला पुलिसकर्मी पहुंच गईं।

एसएसबी ने एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला शव

परिजन का आक्रोश देख पुलिस ने एसएसबी टीम की मदद ली। दोपहर में करीब दो बजे एसएसबी की टीम अपनी नाव लेकर देवहा नदी में उतरी। करीब एक घंटे की मदद के बाद उन्होंने गौरव का शव निकाल लिया। शव बरेली मार्ग स्थित देवहा पुल के नीचे मिला। इस दौरान नदी किनारे काफी भीड़ इकट्ठा रही।

महिलाओं ने दी अपने कपड़े फाड़ने की धमकी

सुनगढ़ी पुलिस ने परिजन को दबाव में लेकर वहां से हटाने का प्रयास किया। यहां तक की पुलिस ने मृतक के दोस्त को धमकाते हुए उसे पीट भी दिया। महिलाओं से भी धक्का-मुक्की की जाने लगी। इससे महिलाएं आक्रोशित हो गईं और उन्होेंने सुनगढ़ी इंस्पेक्टर से कहा दिया कि अभद्रता की तो वह अपने कपड़े फाड़ लेंगी। इसके बाद सुनगढ़ी पुलिस बैकफुट पर आ गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button