पीलीभीत

Bareilly News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी जख्मी

Connect News 24

चुर्रासकतपुर। बीसलपुर- बरेेली रोड पर गांव चुर्रासकतपुर के पास मंगलवार को देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव राजूपुर कुंडरी निवासी खुशबू देवी ने बताया कि उनके पति सुरेश कुमार (32) मंगलवार को देर रात बाइक से बरेली के कस्बा भुता से अपने घर लौट रहे थे। वह हेलमेट लगाए थे। उनके साथ गांव के ही सूरजपाल भी थे। रास्ते मे गांव चुर्रासकतपुर के पास किसी वाहन की चपेट में आकर सुरेश की मौत हो गई। सूरजपाल घायल होकर बेहोश हो गए।

सूचना पर चुर्रासकतपुर चौकी से पुलिस भी आ गई। सूचना मिलते ही मृतक और घायल के घर वाले भी आ गए। घायल को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। हादसे के बाद मृतक की पत्नी खुशबू देवी, पुत्री दामिनी, रुचि, छाया और रोली का रोते-रोते बुरा हाल हो रहा है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button