Schools

RBI में निकले असिस्टेंट के 450 पद पर आवेदन करने का आखिरी मौका, इस लिंक से तुरंत भर दें फॉर्म

Connect News 24

RBI Recruitment 2023 Registration Last Date: आरबीआई ने कुछ समय पहले असिस्टेंट के 400 से अधिक पद पर भर्ती निकाली थी. इनके लिए आवेदन की प्रक्रिया काफी समय से चल रही है और अब अप्लाई करने की लास्ट डेट भी आ गई है. इसलिए वे कैंडिडेट्स जो इच्छुक होने के बावजूद किसी वजह से अब तक अप्लाई न कर पाए हों, वे तुरंत फॉर्म भर दें. इन वैकेंसी के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट आज यानी 4 अक्टूबर 2023 दिन बुधवार है. आज के बाद एप्लीकेशन लिंक बंद हो जाएगा.

जानिए इन भर्तियों से जुड़े जरूरी डिटेल एक नजर में

  • इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से असिस्टेंट के कुल 450 पद भरे जाएंगे.
  • इनके लिए आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे जिसके लिए आपको opportunities.rbi.org.in पर जाना होगा.
  • इन पद के बारे में डिटेल जानने या नोटिस चेक करने के लिए बैंक की वेबसाइट यानी rbi.org.in विजिट कर सकते हैं. 
  • आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन किया हो.
  • इन पद के लिए एज लिमिट 20 से 28 साल तय की गई है. पात्रता संबंधी जानकारी और भी हैं जिनके संबंध में वेबसाइट पर दिए नोटिस से जानकारी हासिल कर सकते हैं.
  • सेलेक्शन के लिए कई एग्जाम पास करने होंगे, जिनमें मुख्य हैं प्री और मेन्स. परीक्षा में एक टेस्ट भाषा का भी होगा.
  • परीक्षा की तारीख अभी पक्की नहीं है पर संभावित जानकारी की बात करें तो आरबीआई असिस्टेंट पद के लिए प्री परीक्षा का आयोजन 21 और 23 अक्टूबर 2023 के दिन किया जाएगा.
  • इसके बाद मुख्य परीक्षा का आयोजन 2 दिसंबर 2023 के दिन किया जा सकता है. हालांकि ये संभावित जानकारी है जिसमें बदलाव संभव है.
  • प्री परीक्षा पास करने वाले ही मेन्स एग्जाम देंगे. इसका अपडेट वेबसाइट पर चेक करते रहें.
  • जिन कैंडिडेट्स का सेलेक्शन हो जाएगा उन्हें महीने के 47 हजार के करीब सैलरी मिलेगी. इसके साथ और भी दूसरे भत्ते दिए जाएंगे.

इस डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई.

यह भी पढ़ें: बिहार कॉन्सटेबल एग्जाम कैंसिल, ये है वजह 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button