वादकारियों को मिलेगा सस्ता और सुलभ न्याय : जिला जज

नवागत जिला जज को बांसुरी भेंट करते अध्यक्ष धीरेद्र मिश्रा एंव सचिव आनंद मिश्रा । संवाद
जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के सभागार में हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। नवागत जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि अधिवक्ताओं के सहयोग से वादकारियों को सस्ता व सुलभ न्याय दिलाया जाएगा। वह दोपहर बाद जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के सभागार में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की हैसियत से विचार व्यक्त कर रहे थे।
गाजियाबाद से स्थानांतरित होकर आए जिला जज जितेंद्र कुमार सिन्हा ने बुधवार को जिला जजी में आकर कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। न्यायालय में विधिवत न्यायिक कार्य भी किया। दोपहर बाद जिला जज न्यायिक अधिकारियों के साथ जिला संयुक्त बार एसोसिएशन सभागार में पहुंचे।
यहां पर पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। संयुक्त बार की ओर से हुए कार्यक्रम में जिला जज को स्मृति चिह्न, दोशाला और बांसुरी भेंट की गई। माल्यार्पण भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र एडवोकेट और संचालन सचिव आनंद मिश्रा एडवोकेट ने किया।
इस अवसर पर मोटर वाहन दुर्घटना प्राधिकरण के पीठासीन अधिकारी केके सिंह, अपर सत्र न्यायाधीश विजय कुमार डूंगरा कोटी, विशेष न्यायाधीश महेश आनंद झा, स्पेशल जज चंद्र मोहन मिश्रा, अपर सत्र न्यायाधीश राकेश वशिष्ठ, अपर जिला जज छांगुरराम, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पूजा गुप्ता, एसीजेएम अमित यादव, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिनव तिवारी, जिला फोरम के अध्यक्ष राजकुमार, अधिवक्ता अशोक बाजपेई, सेंट्रल बार के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह, महासचिव विवेक अवस्थी, अशोक शर्मा, तेज सिंह वर्मा, मोहत्सिम मलिक आदि मौजूद रहे।



