रामपुर

एक साथ दो लड़कियों से इश्क: अब शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका पहुंची थाने, मंगेतर ने भी जहर खाने की दी धमकी

Connect News 24

young man trapped two girls in a love affair in Rampur's Azim Nagar

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

रामपुर में दो युवतियों को प्रेम-प्रसंग में फंसाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने एक युवती को अपनी मंगेतर बना लिया, लेकिन दूसरी के साथ प्रेम-प्रसंग जारी रखा। युवक से शादी कराने की मांग को लेकर प्रेमिका बृहस्पतिवार को थाने पहुंच गई। इसकी जानकारी युवक की मंगेतर को हुई, तो वह जहर की पुड़िया लेकर युवक के घर जाकर शादी न होने पर जहर खाकर जान देने की धमकी दी। युवक से शादी के लिए दोनों ही युवतियां जिद पर अड़ी हैं। जबकि आरोपी युवक घर से फरार हो गया है। 

थाना भोटे के एक गांव में रहने वाला युवक कढ़ाई का काम करता है। युवक का अजीमनगर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में युवतियों के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक युवती के घर आरोपी युवक ने रिश्ता भेज कर मंगेतर बना लिया और शादी की तारीख भी तय कर दी, जबकि दूसरी युवती के साथ प्रेम संबंध जारी रखते हुए उसे तीन साल से शादी का झांसा दे रहा था। युवक से शादी करने के लिए दोनों युवतियां जिद पर अड़ गईं। एक युवती बृहस्पतिवार को दोपहर को अजीमनगर थाने पहुंची और पुलिस को वाक्या बताया। इसी दौरान दूसरे गांव की रहने वाली मंगेतर को प्रेमिका के थाने पहुंचने की सूचना मिली तो वह भी सतर्क हो गई और जहर की पुड़िया लेकर आरोपी युवक के गांव पहुंच गई। 

मंगेतर ने शादी नहीं करने पर युवक की चौखट पर ही जान देने की धमकी दी है। भांडा फूटने पर आरोपी युवक अपना घर छोड़कर फरार हो गया है। थाने पहुंची युवती की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक विजेंद्रर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। आरोप सिद्ध होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button