मां तुझे प्रणाम: बरेली में तिरंगा लेकर चले पांच हजार स्कूली बच्चे, वॉक फार यूनिटी से दिया देशप्रेम का संदेश

वॉक फार यूनिटी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हर हाथ में तिरंगा और जुबां पर मां भारती के जयकारे। बरेली में शनिवार को देशभक्ति के लबरेज वॉक फार यूनिटी रैली निकाली गई तो सड़कें तिरंगामय हो गई। अमर उजाला के अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत निकाली गई वॉक फार यूनिटी में 20 से अधिक स्कूलों के करीब पांच हजार बच्चे शामिल हुए।

मंत्री डॉ अरुण कुमार और कैंट विधायक संजीव अग्रवाल व अन्य
गांधी उद्यान पर वॉक फार यूनिटी का शुभारंभ हुआ। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार और कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा थामकर भारत माता की जय, वंदेमातरम आदि देशभक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे थे।



