Schools

महाराष्ट्र बोर्ड कल जारी करेगा 12वीं क्लास का रिजल्ट, इन स्टेप्स की मदद से कर पाएंगे चेक

Connect News 24

MSBSHSE HSC Result 2023 Tomorrow: महाराष्ट्र बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड की ओर से कल 12वीं क्लास के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे. जिन्हें छात्र-छात्राएं आधिकारिक साइट पर जाकर चेक कर सकेंगे. इस परीक्षा का रिजल्ट छात्र आधिकारिक साइट के अलावा ABP Live पर भी देख सकेंगे.

हर साल महाराष्ट्र बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड की तरफ से आयोजित 12वीं की परीक्षा में लाखों छात्र-छात्राएं शामिल होते हैं. इस बार भी 12वीं कक्षा की परीक्षा में 14 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. साइंस स्ट्रीम के लिए पंजीकृत छात्रों की संख्या 6,60,780 थी. जबकि आर्ट्स स्ट्रीम के लिए 4,04,761 छात्रों और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए 3,45,532 छात्रों ने पंजीकरण कराया था.  परीक्षा खत्म होने के बाद से ही विद्यार्थी नतीजों का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म होने वाला है. बोर्ड कल दोपहर 2 बजे 12वीं क्लास की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर देगा.  

एसएमएस के जरिए चेक करें रिजल्ट

महाराष्ट्र बोर्ड ने इस साल 12वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 21 मार्च 2023 तक आयोजित की थी. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी – सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम को 3 बजे से शाम 6 बजे तक. इसके अलावा छात्र-छात्राएं नतीजे देखने के लिए एसएमएस सर्विस का भी उपयोग कर सकते हैं. छात्र को अपने फोन में MHHSC<space>ROLL NO टाइप करके 57766 पर भेजना होगा. जिसके बाद छात्र को फोन पर नतीजे प्राप्त हो जाएंगे.

MSBSHSE HSC Result 2023 Tomorrow: इस तरह चेक करें रिजल्ट

  • स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र-छात्राएं सबसे पहले महाराष्ट्र बोर्ड की वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं
  • स्टेप 2: इसके बाद HSC एग्जाम रिजल्ट पर क्लिक करें
  • स्टेप 3: फिर छात्र अपना रोल नंबर यहां इंटर करें
  • स्टेप 4: अब छात्र का रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
  • स्टेप 5: इसके बाद छात्र रिजल्ट को चेक करें और डाउनलोड करें
  • स्टेप 6: अंत में छात्र रिजल्ट का एक प्रिंट निकाल लें

यह भी पढ़ें- WBCHSE WB HS Result 2023 Live: वेस्ट बंगाल बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी, 99.2 परसेंट के साथ शुभ्रांशु सरदार बनें टॉपर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button