बरेली

बदइंतजामी से मलेरिया बेकाबू: बरेली में मरीजों की संख्या 2200 के पार, डेंगू के केस भी 40 से अधिक

Connect News 24

Number of malaria patients crossed 2200 in Bareilly

सीएचसी भमोरा के फीवर वार्ड में बेड पर लगाई मच्छरदानी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में बदइंतजामी से मलेरिया बेकाबू हो रहा है। मरीजों की संख्या 2,200 के पार पहुंच चुकी है। फॉगिंग व लार्वानाशक दवाओं के छिड़काव के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन मलेरिया के मरीजों की बढ़ती संख्या इसकी पोल खोल रही है। रोज औसतन 40 नए मरीज मिल रहे हैं। यही हाल रहा तो सप्ताहभर में पिछले दो साल का रिकॉर्ड टूट सकता है। इधर, डेंगू के केस भी 40 के पार पहुंच चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2021 में मलेरिया के 2,362 मरीज मिले थे। इसमें 473 फेल्सीपेरम के केस थे। 496 गांव प्रभावित हुए थे। वर्ष 2022 में 1,806 मरीज मिले थे। इसमें 308 फेल्सीपेरम के केस थे। 258 गांव चपेट में थे। इस साल अब तक 2,202 मलेरिया के मरीज मिले हैं। इसमें 300 फेल्सीपेरम के केस हैं।

अब तक 2,100 एलाइजा जांच, 42 डेंगू पॉजिटिव

वर्ष 2021 और 2022 में एलाइजा जांच में डेंगू के क्रमवार 595 और 469 मरीज मिले थे। वहीं, डेंगू की एनएस-1 किट से जांच में क्रमवार 2,426 और 2,412 संदिग्ध डेंगू पॉजिटिव मिले थे। वर्ष 2021 में नौ और 2022 में चार लोगों की मौत हुई थी। इस साल अब तक 42 डेंगू पॉजिटिव मिल चुके हैं। किट से हुई 3,600 जांच में 78 संदिग्ध रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button