Shahjahanpur News: आत्मदाह करने के लिए डिब्बे में पेट्रोल लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा युवक

सिपाही ने युवक से छीना पेट्रोल का डिब्बा
– फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र में गांव नवदिया बंकी निवासी विनोद कुमार शुक्रवार को डिब्बे में पेट्रोल भरकर एसपी कार्यालय पहुंच गया। उसका अपनी भाभी से विवाद चल रहा था। सिपाही ने पेट्रोल का डिब्बा को छीनने के बाद एसपी अशोक कुमार से मुलाकात कराई। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
16 जून को विनोद के भाई भोलेशंकर की खेत पर करंट लगने से मौत हो गई थी। खेत में फसल को जानवरों से बचाने के लिए तार खींचकर करंट छोड़ा गया था। विनोद व उसके परिजन ने काफी प्रयास किया, लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। एसपी के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें- जुए में हारा तो दांव पर लगा दी पत्नी: पति ने जीतने वाले के सामने किया पेश, बोला- इसे खुश कर देगी तो रकम माफ
पुलिस ने मामले की चार्जशीट भी लगा दी थी। शुक्रवार को विनोद डिब्बे में पेट्रोल भरकर एसपी कार्यालय पहुंच गया, जहां सिपाही ने उससे डिब्बा छीन लिया। इसके बाद उसे एसपी के पास ले जाया गया। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसपी अशोक कुमार ने बताया कि पीड़ित की बात को सुनकर जांच कराकर समाधान का आश्वासन दिया है।