गैरमर्द के लिए उजाड़ा सुहाग: प्रेमी के साथ रंग लिए खून से हाथ, पुलिस से बोली पत्नी- मेरा असली पति मानवेंद्र है

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के फतेहगंज पूर्वी इलाके में रेलवे ट्रैक पर मृत मिले रामवीर की हत्या उसकी पत्नी आरती ने अपने प्रेमी मानवेंद्र से करवाई थी। पुलिस ने रविवार को हत्याकांड में खुलासा किया। आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी के साथ एक अन्य युवक को भी जेल भेजा गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी पत्नी के चेहरे पर शिकन नहीं दिखी। पुलिस के सामने उसने कहा कि मेरी असली पति मानवेंद्र है।
थाना क्षेत्र के गांव शिवपुरी निवासी रामवीर का शव शुक्रवार को महेशपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पड़ा मिला था। कुछ दूरी पर ही उसकी बाइक खड़ी मिली थी। वहां शराब के खाली पौव्वे और गिलास मिले थे। प्रथमदृष्टया पुलिस हादसे की बात कह रही थी।
भाई अशोक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार को उनके भाई के मोबाइल फोन पर कॉल आई थी। इसके बाद वह बाइक पर बैठकर घर से चला गया। उसका पता नहीं चला तो गुमशुदगी दर्ज कराई गई। शव मिलने के बाद उन्होंने हत्या का आरोप लगाया।
ये भी पढ़ें- बरेली में प्रेमी की पिटाई: युवक को पहले लात-घूसों से पीटा, फिर प्रेमिका की जिद के आगे झुका परिवार
पुलिस ने गहनता से जांच की तो रामवीर की पत्नी आरती वर्मा के निकसुआ निवासी मानवेंद्र से अवैध संबंध होने की बात सामने आई। रामवीर इसका विरोध करता था। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरती और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ में दोनों टूट गए। उन्होंने रामवीर की हत्या की बात कबूल की।



