पीलीभीत

Pilibhit News: बच्चों की पाठशाला में सास-बहू और दादी-पोती ने भी दिया इम्तहान

Connect News 24

Mother-in-law, daughter-in-law and grandmother-granddaughter also appeared in the children's school.

कल्याणपुर नौंगवा विघालय में नव साक्षर परीक्षा देती महिलाएं । स्रोत -​​शिक्षाविभाग

पीलीभीत। रविवार को जिले के सभी स्कूलों में नव साक्षरों की परीक्षा कराई गई। परीक्षा में सास के साथ बहू और पोते-पोती के साथ दादा-दादी भी शामिल हुए। परीक्षा के दौरान सभी के चेहरों पर साक्षर होने की खुशी साफ दिखाई दी।

नव साक्षरों की परीक्षा के लिए बेसिक स्कूल रविवार को अवकाश होने पर भी खोले गए। साक्षरता निदेशालय की ओर से पिछले दिनों आदेश जारी हुआ था। इसमें कहा गया कि ग्रामीण अंचलों में निरक्षरों को चिह्नित कर उन्हें बेसिक शिक्षक साक्षर करें। शिक्षकों ने अपने तैनाती वाले गांकों में पहले तो घर-घर जाकर निरक्षरों को खोजकर उनका पंजीकरण किया। पढ़ाकर उन्हें साक्षर बनाया और डाटा विभाग को भेज दिया।

शासन ने पिछले दिनों नवसाक्षरों की परीक्षा कराने का आदेश दिया। रविवार को परीक्षा कराई गई। कल्याणपुर नौगवां में प्रधानाध्यापक सीता मिश्रा, विनीता गंगवार, राजीव कुमार, दीनदयाल ने परीक्षा कराई। खरोसा जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक अन्नपूर्णा विश्वकर्मा, शिक्षक तेज बहादुर सिंह, प्रदीप कुमार, शमी, उर रहमान, अचल कुमार, शिल्पी, संध्या ने परीक्षा कराई। कल्याणपुर नौगवां में छह नवसाक्षरों और खरोसा में 11 ने परीक्षा दी।

बीसलपुर, बिलसंडा, बरखेड़ा, अमरिया, पूरनपुर में भी परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान नवसाक्षरों को स्कूल तक लाने में शिक्षकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि अधिकांश नवसाक्षर अपनी निजी कामों में व्यस्त होने की बात करते रहे। शिक्षकों के काफी मनुहार करने पर वे परीक्षा देने स्कूलों में आए।

00

रविवार को स्कूलों में नवसाक्षरों की परीक्षा संपन्न कराई गई। कितने लोगों ने परीक्षा दी, इसका विवरण ब्लॉकों से मांगा गया है। – अमित कुमार सिंह, बेसिक शिक्षाधिकारी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button