बरेली

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले: हिंदू-मुसलमानों को बांटना चाहते हैं चंद लोग, इनके मंसूबे नहीं होंगे कामयाब

Connect News 24

Muslim Jamaat opposes divisive policies

मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि भारत में चंद लोग विभाजनकारी नीति अपना रहे हैं। ऐसे लोग हिंदू और मुसलमानों के भाईचारे को बांटना चाहते हैं। कुछ मुस्लिम संगठन भी विभाजनकारी विमर्श में लगे हुए हैं। मौलाना ने ऐसे लोगों को चुनौती देते हुए कहा कि उनकी विभाजनकारी गतिविधियां और विचार कभी भी सफल नहीं होंगे। भारतीय समाज सभी संप्रदाय के साथ विचार-विमर्श के साथ सदियों से रहता आया है।

केरल की मस्जिद में हिंदू जोड़े ने की शादी 

मौलाना ने कहा कि हमारे महान राष्ट्र का ताना-बाना विभिन्न धर्मों, भाषाओं और संस्कृतियों के धागों में बुना गया है। हाल ही में एक दिल को छू लेने वाली घटना सामने आई, जहां एक हिंदू जोड़े ने केरल की मस्जिद में शादी की। उन्होंने कहा कि ‘द केरला स्टोरी’ और उसके बाद अकोला महाराष्ट्र में हुई हिंसा से जुड़े विवादों की पृष्ठभूमि के बीच यह मामला एकता की मिसाल है। 

गोष्ठी में हाजी नाजिम बेग ने कहा कि प्रसिद्ध संगीतकार ए. आर. रहमान ने हाल ही में मस्जिद के अंदर हिंदू जोड़े के विवाह समारोह को कैप्चर करते हुए वीडियो साझा किया है। इस खूबसूरत समारोह ने समावेशित और अपसी सम्मान की भावना का उदाहरण दिया जो भारतीय लोकाचार में गहराई से निहित है। इस तरह के उदाहरण देश की प्रकृति के प्रमाण है, जहां विभिन्न धर्मों के लोग सौहार्दपूर्ण सह- अस्तित्व में रहते हैं। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button