बरेली

वरुण गांधी के बयान पर राज्यमंत्री का पलटवार: ‘पीलीभीत की जनता को चप्पल उठाने वाला समझते हैं, आमजन देंगे जवाब’

Connect News 24

Minister of State's retort on Varun Gandhi's statement People of Pilibhit will answer

राज्यमंत्री संजय सिंह
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने एक जनसभा में कहा कि बड़े नेता यहां की सीधी सादी जनता को छलकर वोट ले जाते हैं। कहा ये लोग हेलीकॉप्टर से नामांकन कराने आते हैं, क्या कोई गरीब हेलीकॉप्टर से नामांकन कराने आता है। यहां आकर कहते हैं कि एक कमरे में रहता हूं।

राज्यमंत्री संजय गंगवार बीसलपुर में एक जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पीलीभीत के लोगों को ये नेता समझते हैं कि यह हमारी चप्पल उठाते हैं। कहा कि जो लोग चप्पल उठाते हैं वह चप्पल तेजी से मारते भी हैं। 2022 में जनता ने ऐसी चप्पल मारी है कि भूले नहीं हैं। ये लोगों को छलकर वोट ले जाते हैं। बीमार होने पर हेलीकॉप्टर से दिल्ली जाते हैं। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button