बरेली

मुख्तार अब्बास नकवी बोले: कांग्रेस और मुस्लिम लीग की कम्युनल, क्रिमिनल करतूत का कलंक है विभाजन

Connect News 24

BJP leader Mukhtar Abbas Naqvi targeted Congress over vibhajan vibhishika

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि विभाजन की विभीषिका कांग्रेस और मुस्लिम लीग की कम्युनल, क्रिमिनल करतूत का कलंक है। कांग्रेस, मुस्लिम लीग की यह कम्युनल जुगलबंदी आज भी जारी है। दायरा घटा है, पर दिमाग वही है। जमीन बंजर है लेकिन हाथ में अभी भी विभाजन का खंजर है।

बरेली में सोमवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित मौन जुलूस और विचार गोष्ठी में पहुंचे नकवी ने कहा कि आजादी का जश्न, विभाजन के जख्म जुर्म के एहसास के बिना अधूरा है। इस जुर्म, जुल्म की जहरीली जुगलबंदी के जाल से आज भी सावधान रहने की जरूरत है।

‘विभाजन के जख्म को भूलना नहीं चाहिए’

नकवी ने कहा कि हमें आजादी के उत्सव के जुनून में विभाजन के उत्पीड़न के जख़्म को नहीं भूलना चाहिए, जिसने परिवारों के टुकड़े और मुल्क-मानवता को लहूलुहान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत काल में इतिहास की इस विभीषिका के संदेश-सबक को नई पीढ़ी को याद कराया। विभाजन की पीड़ा को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और हिंसा के कारण लाखों लोगों का कत्लेआम, मुल्क के टुकड़े हुए।

ये भी पढ़ें- UP: ’15 मिनट को पुलिस हटा लो…फिर देखो’, कांवड़ गुजरने के बाद डाली भड़काऊ पोस्ट, आठ आरोपियों पर रिपोर्ट

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button