बरेली
पत्नी का कत्ल कर की खुदकुशी: भाई दूज पर मायके जाने की जिद कर रही थी बीवी, गुस्से में खुरपी से किए कई वार

पत्नी की हत्या के बाद युवक ने भी जान दी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में भाई दूज के दिन दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां सिरौली थाना क्षेत्र के गांव दलीपुर में मंगलवार दोपहर बाद पति ने खुरपी से गला काटकर पत्नी की हत्या कर दी, इसके बाद खुद भी फंदे पर लटक गया। महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि भाई दूज पर पत्नी मायके जाने की जिद कर रही थी। इसी बीच पति आपा खो बैठा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला के शरीर पर किसी नुकीली चीज से हमले के कई निशान थे।



