बरेली
पत्नी की हत्या के बाद खुदकुशी: ‘चीखें सुन लगा ताबड़तोड़ किए वार, फिर छा गई खामोशी…’ पड़ोसियों की आंखों देखी

सीमा और रामेश्वर (फाइल फोटो)
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव दलीपुर में मंगलवार दोपहर बाद पति ने खुरपी से गला काटकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फंदे पर लटक गया। बताया जा रहा है कि भाई दूज पर पत्नी मायके जाने की जिद कर रही थी। इसी बीच पति आपा खो बैठा। पड़ोसियों के मुताबिक जिस तरह महिला की चीखें गूंज रही थीं, उससे लगा कि उसके पति ने ताबड़तोड़ कई वार किए होंगे।



