बदायूं

दुर्विजय शाक्य के परिवार से मेरा पुराना रिश्ता : मौर्य

Connect News 24

My old relation with Durvijay Shakya's family: Maurya

ग्राम ब्राह्मपुर में दुर्विजय सिंह की मां के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते डिप्टी स

हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक बारिश में छाता लगाकर पैदल गए उपमुख्यमंत्री

लोनिवि मंत्री जितिन प्रसाद समेत कई मंत्रियो व पदाधिकारियों ने भी दी श्रद्धांजलि

संवाद न्यूज एजेंसी

दातागंज (बदायूं)। भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य की मां रामकुंवरि शाक्य के निधन के बाद ग्राम ब्रह्मपुर में शुक्रवार को आयोजित शुद्धि हवन व ब्रह्मभोज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत कई मंत्री, मेयर, सांसद, विधायक व पार्टी पदाधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा। उपमुख्यमंत्री ने स्वर्गीय रामकुंवरि शाक्य के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार से संवेदना व्यक्त की।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हेलीकॉप्टर से ग्राम ब्रह्मपुर स्थित हेलीपैड पर उतरे और वहां से कार्यक्रम स्थल तक भारी बारिश में स्वयं छाता लगाकर स्थानीय जनता के साथ कार्यक्रम स्थल तक पैदल पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के परिवार से उनका पुराना रिश्ता है।

कुछ दिनों पहले वह दुर्विजय सिंह शाक्य के बरेली स्थित आवास पर गए थे, उस दौरान उनकी रामकुंवरि जी से भेंट हुई थी। तब उन्होंने उनका आशीर्वाद लिया था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और संगठन दोनों दुर्विजय शाक्य के परिवार के साथ सदैव खड़े रहेंगे।

शोकसभा में कई जिलों के अलावा देहात क्षेत्र से भी लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। लोनिवि मंत्री जितिन प्रसाद, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, कारागार व होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति, संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास मंत्री जसवंत सिंह सैनी, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग मंत्री संजय सिंह गंगवार, कृषि राज्यमंत्री बलदेव औलख, वन-पर्यावरण व जलवायु मंत्री अरुण सक्सेना, उच्च शिक्षा विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, महाराज सिंह, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, विधायक बिल्सी हरीश शाक्य, विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह, डीसीसीबी चेयरमैन जेके सक्सेना समेत अन्य लोगाें ने भी स्वर्गीय रामकुंवरि को श्रद्धांजलि देते हुए शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

ग्राम ब्राह्मपुर में दुर्विजय सिंह की मां के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते डिप्टी स

ग्राम ब्राह्मपुर में दुर्विजय सिंह की मां के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते डिप्टी स


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button