बदायूं

Budaun News: अबकी बार 101 फुट की कांवड़… भोजीपुरा में होगा जलाभिषेक

Connect News 24

This time the 101 feet Kanwar... Jalabhishek will be held in Bhojipura

कछला से 101 फिट की कांवड़ लेकर निकले ​शिवभक्त। संवाद

कांवड़ यात्रा में उमड़ीं शिवभक्तों की टोलियां, गंगाघाट से लेकर हाईवे तक कलाकारों संग थिरके कांवड़िये

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी/ कछला। कांवड़ यात्रा में भोले के भक्त नित नई झांकियों के साथ शिव मंदिरों की ओर निकल रहे हैं। शुक्रवार दोपहर बरेली जिले में भोजीपुरा के शिवभक्तों की टोली 101 फुट का कांवड़ लेकर निकली। उनका हौसला बढ़ाने के लिए शिवभक्त भी झूमते नजर आए।

भोजीपुरा निवासी कांवड़ियों की टोली इससे पहले तीन बार कांवड़ यात्रा पूरी कर चुकी है। टोली ने हर बार ही मनमोहक झांकी बनाई, लेकिन इस बार 101 फुट की झांकी सबके आकर्षण का केंद्र रही।

टोली में आकाश शर्मा, प्रशांत गुप्ता, हरिओम, वैभव, रीतेश और शरद शामिल हैं। टोली ने सुबह करीब नौ बजे यात्रा शुरू की। यह टोली सोमवार को भोजीपुरा के शिव मंदिर में खुशहाली के संकल्प के साथ जलाभिषेक करेगी।

इसके अलावा हाईवे के रास्ते शिवभक्तों की कई टोलियां निकलीं। गंगाघाट पर आस्था की डुबकी लगाने के बाद कांवड़ियों ने पुरोहितों से कांवड़ पूजन भी कराया। अधिकतर टोलियों में कलाकारों की धूम रही। कलाकारों के साथ कांवड़िया भी थिरकते चले। रास्ते में लोगों ने शिवभक्तों का जोरदार स्वागत किया।

फोटो

राजू साहू की कांवड़ भी रही आकर्षण का केंद्र

कछला गंगाघाट से विशेष कांवड़ लेकर निकल रहे शिवभक्तों में शामिल बरेली निवासी राजू साहू की शिवलिंग के रूप में सजी कांवड़ आकर्षण का केंद्र रही। शिवभक्त राजू ने कांवड़ सजाने पर करीब दो हजार रुपये खर्च किए हैं। वह आंवला के पास गौरीशंकर मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। उनका कहना है कि आस्था के आगे कुछ भी नामुमकिन नहीं है। इसके अलावा पीलीभीत निवासी शिवभक्तों की टोली में शामिल विशाल, अर्जुन, सुयश, कैलाश और शिवा आदि कांवड़ लेकर रवाना हुए।

कछला से 101 फिट की कांवड़ लेकर निकले शिवभक्त। संवाद

कछला से 101 फिट की कांवड़ लेकर निकले शिवभक्त। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button