बरेली

नावेद के नापाक मंसूबे: सच छिपाकर प्यार में फंसाया, लिवइन में रहकर लूटी आबरू; सीमा ने न मानी ये बात तो दिया जहर

Connect News 24

girl death who live-in-relationship with partner from another community in shahjahanpur

युवती का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शनिवार रात एक युवती की संदिग्ध हालात मौत हो गई। युवती लखीमपुर खीरी जनपद की रहने वाली थी। वह यहां एक अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करती थी। परिजनों ने दूसरे समुदाय के तीन लोगों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।  

लखीमपुर के पलियाकलां क्षेत्र की युवती सीमा शहर के चौक कोतवाली क्षेत्र की साउथ सिटी कॉलोनी स्थित श्रॉफ आई चैरेटेबिल अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट थी। पुलिस के अनुसार युवती लोदीपुर में किराये के मकान में नावेद नाम के युवक के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप रही थी। नावेद गांव उचौलिया का रहने वाला है। 

चिकित्सकों ने घोषित किया मृतक 

शनिवार रात सीमा की तबियत बिगड़ने के बाद नावेद उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज आया था। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर युवती के परिजन पहुंच गए। उन्होंने युवती के लिव इन पार्टनर पर हत्या का आरोप लगाया। कहा कि नावेद ने जहर खिलाकर सीमा की हत्या की है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button