रामपुर
NIA की टीम का रामपुर में छापा: काशीपुर गांव में एक मकान पर मारी रेड, दो घंटे की तलाशी में खंगाली एक-एक चीज

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
रामपुर स्थित गंज थानाक्षेत्र के गांव काशीपुर में मंगलवार तड़के एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) की टीम ने एक मकान पर छापेमारी कर तलाशी ली। लगभग दो घंटे तलाशी लेने के बाद टीम एक नोटिस देकर वापस लौट गई। हालांकि छापेमारी में घर से कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। पुलिस के मुताबिक जिसके मकान पर छापेमारी की गई है वह जयपुर में रहकर टेलरिंग का काम करता है।

