रामपुर

Rampur News: शादी से 12 दिन पहले युवती का अपहरण, मुकदमा दर्ज

Connect News 24

शाहबाद। शादी से 12 दिन पूर्व ही युवती का अपहरण कर लिया गया। युवती के भाई ने अपहरणकर्ता समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ढकिया चौकी क्षेत्र के घारमपुर-नरेन्द्रपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने इसी गांव के रामकिशोर के खिलाफ बहन का अपहरण करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित भाई का आरोप है कि बहन की शादी छह मई को तय थी। आरोप है कि सोमवार सुबह को बहन को रामकिशोर बहला फुसलाकर ले गया। आरोप है कि साथ में छह तोला सोना और दो लाख रुपये भी साथ ले गए है। युवती के भाई का आरोप है कि जब इस घटना के बाद शिकायत करने आरोपी के परिवार के लोगों से पहुंचे तो अशोक, विपिन, सुभाष, सुनील और हरिओम ने इन्हें जान से मारने की धमकी दी। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने उक्त सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button