शाहजहाँपुर

नए साल का पहला दिन : मंदिर में माथा टेका, खरीदे उपहार

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Tue, 02 Jan 2024 01:13 AM IST

First day of New Year: Bow down in the temple, buy gifts

फूल की दुकान पर फूल खरीदती युवतियां। संवाद

शाहजहांपुर। नव वर्ष की शुरुआत लोगों ने धार्मिक स्थलों पर माथा टेककर की। इसके बाद एक-दूसरे को गुलदस्ता, फूल और उपहार देकर बधाई दी।

आम दिनों की अपेक्षा सोमवार को बाजार में चहलपहल ज्यादा दिखी। सुबह से ही धूप खिलने से ठंड से भी लोगों को राहत मिली। घरों में छोटों ने बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। शहीद उद्यान में भी लोग परिवार समेत पिकनिक मनाने पहुंचे। नव वर्ष के पहले दिन शहर के प्रमुख मंदिरों में भीड़ रही। इसमें बाबा विश्वनाथ मंदिर, कालीबाड़ी मंदिर, हनुमत धाम पर अधिक लोग पहुंचे। भगवान के दर्शन कर अपने परिवार के लिए मंगलकामना की।

केक और पेस्टी की दुकान पर खरीदारी

गोविंदगंज स्थित केक और पेस्टी खरीदने के लिए बेकरी दुकान पर लोगों की भीड़ दिखाई दी। लोग तरह-तरह के केक और पेस्टी खरीद रहे थे। उपहार की दुकानों पर पेंटिंग, छोटी-छोटी मूर्ति, डिजाइनर कप, फोटो फ्रेम आदि की खरीदारी की गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button