शाहजहाँपुर

सावन का चौथा सोमवार: शाहजहांपुर के शिव मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, जलाभिषेक कर मांगी मनौती

Connect News 24

Devotees worshiped in Shiva temples of Shahjahanpur

शिव मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में सावन मास के चौथे सोमवार को श्रद्धालुओं ने शिवालयों में महादेव की पूजा अर्चना की और जलाभिषेक कर सुख समृद्धि के लिए कामना की। इस दौरान शिवालय हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठे। सोमवार के चलते शिवालयों में होने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखकर पुलिस कर्मी भी तैनात रहे। 

चौथे सोमवार को शहर के लाला तेली बजरिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर, टाउन हाल में बाबा विश्वनाथ मंदिर, पोस्ती पाकड़ पर बाबा वनखंडी नाथ मंदिर, चौक के चौकसी नाथ मंदिर, इंदिरा नगर कॉलोनी सिविल लाइन में नीलकंठ महादेव मंदिर, पैना स्थित बाबा त्रिलोकी नाथ धाम समेत सभी शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। 

भक्तों ने फल, फूल, बेलपत्र आदि से भगवान की पूजा अर्चना की। इसके बाद जल, दूध, दही, घी, शहर आदि से शिवलिंग का अभिषेक किया और सुख, शांति व समृद्धि के लिए कामना की गई। मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक भगवान शिव की जय-जयकार के स्वर गूंजते रहे। कई मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार भी करना पड़ा। 

सबसे ज्यादा भीड़ हर बार की तरह पैना स्थित शिव त्रिलोकी नाथ धाम पर रही। इसी तरह से कलान के पटना देवकली मंदिर, बंडा के सुनासिर नाथ धाम, गोगेपुर में प्राचीन शिव मंददरों पर भी आसपास के साथ ही दूर-दराज से भी श्रद्धालु दर्शन और पूजन को पहुंचे। मंदिरों के बाहर मेला लगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button