बदायूं

बदायूं में बुखार का प्रकोप: चार दिन में महिला ग्राम पंचायत सदस्य समेत चार की मौत, दो लोगों को था डेंगू

Connect News 24

three people died of fever in Badaun in four days

यास्मीन और गुलफशा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के म्याऊं ब्लॉक के गांव बिलहरी में चार दिन में एक महिला ग्राम पंचायत सदस्य समेत दो की मौत हो गई। मृतकों के परिजनों के अनुसार, उन्हें बुखार आया था, जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजन डेंगू बता रहे हैं। मृतकों में से दो लोगों को प्राइवेट लैब ने डेंगू पॉजिटिव की पुष्टि की है। इधर, गांव के कई अन्य लोगों को भी बुखार बताया जा रहा है। उझानी में भी दो लोगों की मौत हुई है। 

गांव बिलहरी में बुखार ने अपने पैर पसार लिए हैं। दिनों-दिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। पांच हजार की आबादी वाले इस गांव में कई परिवारों के लोग बीमार पड़े हैं। चार दिन पहले ग्राम पंचायत सदस्य यास्मीना (45) पत्नी आले नबी की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, उन्हें बुखार आया था।

निजी लैब की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव

परिजनों ने एक निजी चिकित्सक के यहां जांच कराई तो डेंगू पॉजिटिव बताया गया। शनिवार को गुलफशा (18) पुत्री इकरार और नबी खान की मौत हो गई। गुलफशा के परिजनों ने प्राइवेट लैब में जांच कराई थी, जिसमें उसे डेंगू पॉजिटिव बताया गया था। नबी खान के परिजनों ने बताया कि उसे तीन दिन पहले बुखार आया था। डॉक्टर को दिखाने के बाद भी बुखार नहीं उतरा। शनिवार को उसने दम तोड़ दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button