पीलीभीत

Pilibhit News: दो ट्रांसफार्मर फुंकने से 200 घरों की बिजली गुल

Connect News 24

200 houses lost power due to blowing of two transformers

शेरपुर कला के विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते उपभोक्ता । संवाद

पूरनपुर। नगर की पंकज कॉलोनी में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर शुक्रवार को फुंक गया। इससे कॉलोनी के डेढ़ सौ से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। फुंके ट्रांसफार्मर को दूसरे दिन बदला जा सका। उधर, शेरपुरकलां में ट्रांसफार्मर की खराबी से शुक्रवार से मोहल्ला नौगवां की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। शनिवार शाम तक आपूर्ति बहाल न होने पर उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया।

शुक्रवार को पहले लाइन में फॉल्ट से पंकज कॉलोनी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। फॉल्ट ठीक होने के बाद आपूर्ति सुचारू हुई तो 250 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे आपूर्ति ठप हो गई। पूरी रात उपभोक्ता भीषण गर्मी में परेशान रहे। शनिवार को ट्रांसफार्मर बदलने से उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। जेई जयपाल सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर से क्षमता से कम ही उपभोक्ता जुड़े हैं। फुंके ट्रांसफार्मर को बदलवा दिया गया है।

शेरपुरकलां में ट्रांसफार्मर की खराबी से शुक्रवार को मोहल्ला नौगवां की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। खराबी दूर कर शुक्रवार रात 10 बजे बिजली आपूर्ति सुचारू की गई, लेकिन शनिवार को ट्रांसफार्मर फुुंक गया। इससे गुस्साए उपभोक्ताओं ने शेरपुरकलां उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में फिरोज खां, राहत खां, चांद मियां, सलीम, इशहाक, इकराम आदि शामिल थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button