शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: अंडरपास की एप्रोच रोड पर पैचवर्क कराया

Connect News 24

Patchwork done on the approach road of the underpass

सर्विस रोड से जाते हुए वाहन

आरसीएल के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बुधवार देर रात तक कराया काम

संवाद न्यूज एजेंसी

तिलहर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अंडपास की एप्रोच रोड धंस जाने के बाद आरसीएल के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बुधवार देर रात तक सीमेंट और मौरंग से पैचवर्क कराकर अप लेन को दुरुस्त किया। डाउन लेन पर कुछ भाग का कार्य अब भी बाकी है। दोनों ओर का ट्रैफिक फिलहाल सर्विस लेन से निकाला जा रहा है।

एप्रोच रोड बुधवार को सुबह धंस जाने के बाद मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया गया था। तत्काल सड़क की खोदाई कराकर आईसीएल के अधिकारियों ने धंसी हुई सड़क को जेसीबी से खोदवाकर उसपर मोरंग और सीमेंट से पैचवर्क करके उसको दुरुस्त किया। बृहस्पतिवार की सुबह उसे सूखने के लिए छोड़ दिया गया।

ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी ने बताया कि इस सड़क का निर्माण एरा कंपनी ने कराया था, बाद में इसका डामरीकरण आईसीएल ने किया। बताया कि सड़क के बीच में बनाए गए डिवाइडर से पानी अंदर चले जाने के कारण सड़क बैठ गई, अब उसे दुरुस्त कर दिया गया है। दूसरे साइड की लेन पर भी काम किया जाएगा। अभी डामरीकरण का कार्य बाकी है।

उन्होंने कहा कि सारा कार्य दो-चार दिन में पूरा होने के बाद मार्ग को आवागमन के लिए खोला जाएगा। फिलहाल सभी वाहनों को ओवरब्रिज की जगह सर्विस रोड से लेकर जाने और आने के लिए रूट डायवर्ट किया गया है।

सर्विस रोड से जाते हुए वाहन

सर्विस रोड से जाते हुए वाहन

सर्विस रोड से जाते हुए वाहन

सर्विस रोड से जाते हुए वाहन


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button