पीलीभीत

पीलीभीत: मुआवजा दिलाने के नाम पर पीड़ित से मांगी 40 हजार रुपये रिश्वत, लेखपाल निलंबित

Connect News 24

Lekhpal suspended for demanding bribe in the name of getting compensation

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पीलीभीत के कलीनगर में दैवीय आपदा के मामले में मुआवजा दिलाने के लिए 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग करने वाले लेखपाल को निलंबित कर दिया गया। शिकायत पर डीएम के निर्देश पर जांच कराई गई, जिसमें आरोप सही पाया गया। इसके बाद एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया। 

कलीनगर तहसील के शिवनगर गांव निवासी भगवानदास ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 29 अप्रैल को उसकी मां लड़ैती देवी खेत पर जा रही थीं। नहर के करीब पहुंचते ही आवारा पशु ने उनपर हमला कर दिया, जिससे वह नहर में गिर गईं। डूबने से उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद चार लाख रुपये मुआवजे को लेकर प्रक्रिया शुरू हुई। 

ये भी पढ़ें- ‘साहब…मेरी पत्नी को ढूंढ दो’: जिसके लिए कमाने गया बाहर, वो प्रेमी संग हुई फरार; पति ने लगाई पुलिस से गुहार

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button