पीलीभीत

Pilibhit News: पूरनपुर, कलीनगर तहसील से 11 लेखपालों का तबादला

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Wed, 23 Aug 2023 11:41 PM IST

पीलीभीत। पूरनपुर और कलीनगर तहसील में कई साल से जमे 11 लेखपालों का जिलाधिकारी ने तबादला कर दिया है। सभी को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर जाकर योगदान आख्या पेश करने के आदेश जारी किए गए हैं।

पूरनपुर और कलीनगर तहसील में कई साल से लेखपाल एक ही हलके में जमे थे। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने दोनों तहसीलों के ऐसे 11 लेखपालों का तबादला कर दिया है। पूरनपुर तहसील में तैनात मोहम्मद शोएब, प्रीति देवी, सुखलाल वर्मा, विजय कुमार, विकास सिंह मौर्य, रेनू कश्यप को बीसलपुर भेजा गया है। कलीनगर तहसील से शेर अली, रामकुमार और विजेंद्र सिंह को भी बीसलपुर भेजा गया है, जबकि विकास सैनी का पीलीभीत और पूरनपुर तहसील में तैनात योगेंद्र देव शर्मा को कलीनगर भेजा है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button