Pilibhit News: अतिरिक्त श्रमिक लगाकर समय से पूरा करें मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण

निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार । संवाद
पीलीभीत। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बुधवार को निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने फाॅल सीलिंग का कार्य भी देखा। कार्यदायी संस्था को अतिरिक्त श्रमिक लगाकर निर्माण कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने लेक्चर हाॅल, लैब, डिर्पाटमेंट रूम, बायो केमिस्ट्री रूम, विद्युत फिटिंग, दरवाजों की गुणवत्ता, इलेक्टिक रूम सहित अब तक कराए गए सभी कार्यों को देखा। प्रथम फ्लोर पर लेक्चर थियेटर का कार्य अधूरा होने पर नाराजगी व्यक्त करते कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। हॉस्टल में खिड़कियों में शीशे और दरवाजे लगवाने के कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि मेडिकल काॅलेज में विद्युत कनेक्शन, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित कार्यदायी संस्था के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।



