पीलीभीत

Pilibhit News: वीजा और पासपोर्ट बनवाने का झांसा देकर 11 लाख ठगे

Connect News 24

– रुपये मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

– पुलिस ने एसपी के आदेश पर दर्ज की रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर (पीलीभीत)। वीजा और पासपोर्ट बनवाने का झांसा देकर गांव मुझा खुर्द निवासी मोहम्मद आमान और 19 युवकों से 10.90 लाख रुपये ठग लिए गए। बाद में रुपये वापस मांगने पर मोहम्मद अमान को जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपी लखनऊ निवासी जीशान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

मोहम्मद आमान ने बताया कि कोरोना काल में लखनऊ निवासी जीशान क्षेत्र में अक्सर आता और युवकों को विदेश भिजवाने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था। उसने विभिन्न खातों में करीब 19 युवकों से 10.90 लाख रुपये भी ट्रांसफर कराए। बाद में वीजा और पासपोर्ट बनवाने के लिए कहने पर टाल-मटोल करने लगा। उसने पूरनपुर क्षेत्र में आना भी बंद कर दिया।

आमान ने बताया कि वह लखनऊ गया। रुपये वापस मांगने पर जीशान ने डेढ़ लाख रुपये वापस कर दिए। ढाई लाख रुपये के चेक दिए, जो निरस्त हो गए। आरोप है कि बाद में रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि एसपी के आदेश पर मोहम्मद आमान की ओर से एलएमजी रोड, लवलेन मार्केट, लखनऊ उत्तरी निवासी जीशान के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button