Pilibhit News: रोजगार मेले में 115 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

रोजगार मेले में अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र देते विधायक व मौजूद अफसर। संवाद
पीलीभीत। पूरनपुर के टांडा गुलाबराय में राजकीय पॉलीटेक्निक में शुक्रवार को जिला सेवा योजन कार्यालय व मॉडल कॅरियर सेंटर, आईटीआई, कौशल विकास मिशन की ओर से वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें शामिल कंपनियों ने 115 युवाओं का चयन कर उन्हें नियुक्ति पत्र दिए।
रोजगार मेले में 325 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 16 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार के बाद 115 का चयन किया। विधायक बाबूराम पासवान ने युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया। संचालन छात्रा सुजाता राजेश सिंह व छात्र यश ने किया। यहां जिला रोजगार अधिकारी विवेक कुमार शुक्ल, पारुल चौधरी, शिक्षक तोताराम, मुकेश सिंह, अजय गुप्ता, नितिन कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद

