पीलीभीत

Pilibhit News: जिले के बच्चे भी स्पोर्ट्स कॉलेज में दाखिला ले सकेंगे

Connect News 24

पांचवीं कक्षा में पास होना अनिवार्य, बरेली में होगा चयन के लिए ट्रायल

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। जिले के बच्चे अब प्रदेश के स्पोर्ट्स कॉलेजों में भी दाखिला ले सकेंगे। कोरोना के चलते इस प्रक्रिया को बंद कर दिया गया था लेकिन हाल ही में शासन की ओर से जिला क्रीड़ा अधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है प्रवेश प्रक्रिया फिर शुरू कर दी गई है। इन कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। बच्चे का पांचवीं पास होना अनिवार्य है, साथ ही आवेदक को ट्रायल की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

सत्र 2020-21 में कोरोना महामारी की वजह से प्रदेश के तीन बड़े स्पोर्ट्स कॉलेजों, गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई में दाखिले पर रोक लगा दी गई थी। इसकी वजह से बाहरी बच्चे इन कॉलेजों में प्रवेश नहीं ले पा रहे थे। अब इस प्रक्रिया को आरंभ कर दिया गया है।

ऐसे में बच्चे आवेदन करके इन कॉलेजों में दाखिला ले सकेंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने बताया इन कॉलेजों में प्रवेश निशुल्क है लेकिन ट्रायल की प्रक्रिया से बच्चों को गुजरना पड़ेगा। ट्रायल बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में 30 जून को होगा। तैराकी, वॉलीबाल, बैडमिंटन व जूडो में रुचि रखने वालों के लिए यह अच्छा मौका रहेगा। दस्तावेज लेकर बच्चों को बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम जाना होगा या विभागीय वेबसाइट का इस्तेमाल करना पड़ेगा।

00

शहर के स्टेडियम में कर सकते प्रैक्टिस

जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने बताया कि जो बच्चे इन कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन करेंगे, वे शहर में बने गांधी स्टेडियम में तैराकी या मंडल के खेलों की प्रैक्टिस कर सकते हैं। इन बच्चों को प्रशिक्षकों की ओर से सुझाव और खेल की बारीकियां भी बताईं जाएंगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button