पीलीभीत

Pilibhit News: घुंघचाई क्षेत्र के 15 गांवों में 14 घंटे ठप रही बिजली

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Wed, 30 Aug 2023 12:35 AM IST

पूरनपुर। घुंघचाई विद्युत उपकेंद्र के वैक्यूम सर्विस ब्रोकर में खराबी आने से 15 गांवों की बिजली करीब 14 घंटे तक ठप रही। तकनीकी स्टाफ मंगलवार दोपहर तक खराबी दूर करने में जुटे रहे।

सोमवार रात करीब एक बजे वीएसबी में खराबी आने से 15 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी में बिजली न आने से उपभोक्ताओं को भारी असुविधा हुई। मंगलवार को उपकेंद्र पहुंचे उपभोक्ताओं ने रोष व्यक्त किया। तकनीकी स्टाफ मंगलवार दोपहर बाद खराबी दूर करसका, तब कहीं तीन बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। जेई मनोज कुमार ने बताया कि बीसीबी मशीन खराब होने से आपूर्ति ठप हुई थी। दूसरी मशीन से आपूर्ति को शुरू करा दिया गया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button