पीलीभीत

Pilibhit News: प्लाॅट बिक्री के नाम पर 15 लाख हड़पे, रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। 15 लाख रुपये लेकर प्लाट का बैनामा कराने से इन्कार करने के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पेट्रोल पंप स्वामी और उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

मोहल्ला रजागंज देहात निवासी नसीब खान ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसने गांव रंपुराकोन निवासी पेट्रोल पंप स्वामी रंजीत सिंह से मोहल्ला गनेशगंज पूर्वी में एक प्लाट का सौदा अक्तूबर 2020 में 90 लाख रुपये में तय किया था। अलग-अलग तारीखों पर उसे नकद और उसके खाते में 15 लाख रुपये दे दिए।

बाद में प्लाट का बैनामा कराने से रंजीत ने मना कर दिया। 12 मार्च 23 को वह खरीदे गए प्लाट पर काम करा रहा था। आरोप है कि नाजायज असलहों से लैस होकर अपने दो साथियों के साथ मौके पर पहुंचे रंजीत सिंह नेे प्लाॅट पर काम कराने से मना किया। तब उसने दिए गए रुपये वापस मांगे।

आरोप है कि तब गाली-गलौज कर उस पर जानलेवा हमला कर तमंचे से फायर किया। शोर-शराबे पर लोगों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर नसीब की ओर से रंजीत पेट्रोल पंप वाले और उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button